अलीगढ़, मार्च 10 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। आलू के गिरे भाव ने किसान के होश उड़ा दिए हैं। उधर, शीतगृह स्वामी पिछले भाड़े को लेकर परेशान है। अब तक 40 प्रतिशत कोल्ड भर चुके हैं। लेकिन इसके किराए को लेकर कोल्ड स्टोर स्वामी संशय में हैं। इस बार आलू के उत्पादन पर भी असर बताया जा रहा है। थोक मंडी में आलू का जो बैग पहले 600 रुपये का था अब 450 रुपये का हो गया है। इसके अलावा 200 और 300 रुपये का अलग रेट बाजार में चल रहा है। ऐसे में किसान अपना सिर पकड़ रहे हैं। इस बार किसानों की लागत भी फंस गई है। सही भाव न मिलने पर किसान आलू बाहर निकालने में हीलाहवाली कर रहे हैं। वह भाव बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। अलीगढ़ में आलू का क्षेत्रफल 31500 हेक्टयेर है। करीब 30 हजार किसान आलू का उत्पादन करते हैं। आलू की खोदाई के बाद भाव में अंतर देखने को मिला। बीते वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.