किशनगंज, फरवरी 17 -- टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनिया पंचायत के वार्ड संख्या एक, खर्रा गांव स्थित बोसाक टोली के लोग को बुनियादी सुविधा की कमी है। गांव में बारिश के दिनों में लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुखाड़ के मौसम में किसी तरह चंदा इकट्ठा कर ग्रामीण चचरी पुल बनाकर आवागमन की व्यवस्था कर लेते हैं, लेकिन बरसात शुरू होते ही यह इलाका पूरी तरह टापू में तब्दील हो जाता है। चारों ओर पानी भर जाने से गांव का संपर्क बाहरी लगभग कट जाता है। स्थानीय ग्रामीण यमुना प्रसाद सिंह, तिलक प्रसाद सिंह, सोमेन देवी, चिंता देवी, दिवाकर सिंह, गदर सरदार, प्रियंका कुमारी, बबिता सरदार सहित अन्य लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में हालात इतने भयावह हो जाते हैं कि रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो जाता है। गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.