रांची, जून 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची में लगातार गहराती रक्त की कमी को देखते हुए आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सदर अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान अभियान चलाया। इसका उद्देश्य थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों सहित मरीजों की मदद करना था, जिन्हें नियमित रूप से रक्त की जरूरत पड़ती है। 'हिन्दुस्तान' पिछले कई दिनों से रक्त संकट और रक्तदान के प्रति जागरुकता के लिए विशेष अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में आयोजित शिविर में संस्थान के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा है। एक यूनिट रक्त से कई लोगों की जान बच सकती है।सदर अस्पताल ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया पूरी की और रक्तदाताओं को नियमित अंतराल पर रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर के द...