रांची, जून 21 -- रांची, हिन्दुस्तान टीम। रांची की प्रतिभाएं एक मंच पर जुटीं तो सभी ने दिल खोलकर बच्चों का स्वागत किया। अवसर था हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह का। मोरहाबादी के आर्यभट्ट सभागार में हिन्दुस्तान की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में जैक बोर्ड के साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड प्रो सरोज शर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, साईं यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ एसपी अग्रवाल, गोल इंस्टीट्यूट रांची के हेड रामाकांत शुभम, एनआईबीएम के निदेशक एमके गुप्ता आदि ने विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रददान कर सम्मानित किया। हिन्दुस्तान के प्रतिभा सम्मान समारोह में शनिवार को आर्यभट्ट सभागार युवा ऊर्जा-प्रतिभा से सराबोर रहा। नई ऊमंग और सपनों को सच करने का जज्बा दिखा। अतिथिय...