रांची, मार्च 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की ओर से डब्लोथॉन का आयोजन रविवार (15 मार्च) को पारस एचईसी अस्पताल परिसर में किया जा रहा है। इसमें साइक्लिंग और दौड़ का आयोजन होगा। ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा उपलब्ध होगी। डब्लोथॉन में अंडर-14 और इससे ऊपर आयुवर्ग में प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। दौड़ 8 से 14 साल कैटेगरी में 2.5 किलोमीटर के लिए होगी। 15 साल से अधिक कैटेगरी में 5 किलोमीटर की दौड़ होगी। वहीं, साइक्लिंग 8 से 14 साल कैटेगरी में 2.5 किलोमीटर की और 15 साल से अधिक के प्रतिभागियों के लिए 5 किलोमीटर की होगी। रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रथम 500 प्रतिभागियों को निःशुल्क टी-शर्ट दिया जाएगा। हिन्दुस्तान डब्लोथॉन के लिए किसी भी तरह का पंजीयन शुल्क नहीं लगेगा। पारस एचईसी अस्पताल परिसर से डब्लोथॉन की शुरुआत सुबह 6 बजे...