धनबाद, मार्च 16 -- लगातार दूसरे साल हिन्दुस्तान डबलोथॉन का आयोजन नेहरू कॉम्प्लेक्स कोयलानगर में किया गया। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर 50-60 साल के लोगों ने भी इस आयोजन में अपना जोश और जुनून दिखाया। फिट धनबाद के संदेश के साथ दौड़े लोगों ने दिखाया कि उम्र के किसी भी पड़ाव में फिट रहने के लिए निरंतर अभ्यास करना कितना जरूरी है। हिन्दुस्तान के इस आयोजन में महिलाएं भी दौड़ी और बच्चों की भी संख्या दूसरों से कहीं अधिक थी। साइकिल और रनिंग में अपनी रफ्तार दिखाते हुए खिलाड़ियों ने पुरस्कार भी जीते। खिलाड़ियों के उत्साह का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता था कि सुबह छह बजे से ही जिले के कोने-कोने से खिलाड़ियों का पहुंचना शुरू हो गया। लंबी कतार में लगकर खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें कुछ प्रोफेशनल खिलाड़ी थे, तो कई शौक के तौर पर इस रेस में हिस्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.