हिन्दुस्तान जॉब्स : दून अस्पताल में 76 विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती होगी, 25 मई को इंटरव्यू
देहरादून, मई 10 -- देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन की ओर से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 76 रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों को भरने के लिए आगामी 25 मई को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं को मजबूत करने के लिए सबसे ज्यादा 16 पद सर्जरी विभाग में और 10 पद मेडिसिन विभाग में रखे गए हैं। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण विभागों में भी विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर चयन के बाद अस्पताल में डॉक्टरों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की इस भर्ती का सीधा लाभ मरीजों और मेडिकल छात्रों को मिलेगा। जहां एक ओर मरीजों को गंभीर बीमारियों के लिए बेहतर इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.