हिन्दुस्तान खास: जिले की 56 पंचायतों में जल्द खुलेंगे आधार सेवा केंद्र
सीवान, जून 11 -- अनीश पुरूषार्थी सीवान। पंचायती राज विभाग ने जिले के ग्रामीणों को प्रखंड व जिला मुख्यालय जाने से छुटकारा दिलाने के लिए जिले की ग्राम पंचायत स्थित सरकार भवन में आधार सेवा केन्द्र शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में जिले में पहले चरण में 56 पंचायतों के पंचायत सरकार भवनों में आधार केन्द्र खोलने की प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर पंचायती राज विभाग ने शुरू कर दी है। बताते हैं कि जिले की 283 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इसके तहत शुरुआती दौर में 56 पंचायतों में आधार मशीनें लगाकर केन्द्र शुरू करना है। इन केन्द्रों पर ग्रामीण अपना नया आधार कार्ड बनवा सकेंगे। साथ ही, नाम, पता, जन्मतिथि, व मोबाइल नंबर अपडेट या सुधारने का काम भी करा सकेंगे। आधार केन्द्र संबंधित पंचायतों के पंचायत सरकार भवन में संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.