हिन्दुस्तान खास: एक ही इलाके में दोहरी गश्त, संसाधनों की बर्बादी
पूर्णिया, जून 28 -- पूर्णिया। थाना क्षेत्रों में सरकारी संसाधनों और पुलिस बल के दुरुपयोग को रोकने के लिए एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। जिले के विभिन्न थानों, टीओपी और पुलिस ओपी की कार्यप्रणाली को लेकर एसएसपी ने एक विस्तृत रिव्यू शुरू कर दी है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य संसाधनों की बर्बादी को रोकना और पुलिस गश्त को अधिक प्रभावी बनाना है। दरअसल, समीक्षा में यह बात सामने आई है कि कई ऐसे थाना क्षेत्र हैं, जहां टीओपी और नाका भी सक्रिय हैं। इन टीओपी और नाका प्रभारियों को अलग से सरकारी गाड़ियां आवंटित हैं, जो अपने स्तर पर पेट्रोलिंग कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर मुख्य थाना की गाड़ी भी उसी समान क्षेत्र में गश्त लगा रही है। एक ही इलाके में दो-दो गाड़ियों के दौड़ने से न सिर्फ ईंधन डीजल-पेट्रोल की भारी बर्बादी हो रही है, बल्कि पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.