हिन्दुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार गोस्वामी का निधन
देहरादून, जुलाई 4 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। हिन्दुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार खुशहाल गिरी गोस्वामी (49) का निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सामाजिक, राजनीतिक और पत्रकार संगठनों ने शोक जताया।मूल रूप से ग्राम बिजरानी पोस्ट ऑफिस रामपुर जिला अल्मोड़ा निवासी खुशहाल गिरी गोस्वामी पुत्र बच गिरी गोस्वामी कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे थे। शनिवार सुबह उन्होंने हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार रविवार को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी शमशान घाट पर होगा। उनके दो बेटे हैं। शनिवार को राजनीतिक, राज्य आंदोलनकारियों, सामाजिक, उत्तरांचल प्रेस क्लब और अन्य पत्रकार संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया। यह भी पढ़ें- राज्य आंदोलनकारी पान सिंह नेगी के निधन पर शोक परिचितों ने हिमालयन अस्पताल और उनके डीएल रोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.