हाथरस, मार्च 4 -- हाथरस। हिन्दुस्तान हाथरस में प्रसार विभाग में कार्यरत मदन मोहन सारस्वत के पिता का मंगलवार की सुबह बीमारी के बाद निधन हो गया। गांव मई सादाबाद में उनका अंतिम संस्कार हुआ। मदन मोहन सारस्वत के पिता कृष्णकांत सारस्वत उर्फ कोमल प्रसाद सारस्वत पुत्र चूड़ामणि सरस्वत उम्र 85 वर्ष निवासी मई सादाबाद काफी समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार की दोपहर को आगरा में उन्होंने अंतिम सांस ली। शाम के सात बजे गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने अपने पीछे पत्नी, सात पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ा है। कृष्णकान्त सारस्वत के निधन पर राजनैतिक दल, सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.