बरेली, मई 29 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज जिले भर की 176 ईदगाह और 1415 मस्जिदों में अमनो अमान की दुआ के साथ पढ़ी गई। सभी से मिल जुलकर ईद मनाने और किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाने की अपील की हुई। बकरीद की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में खुशनुमा माहौल में नमाज अदा की। इस दौरान नमाज में हिन्दुस्तान की सलामती और अमन, एकता और खुशहाली के लिए दुआ की गई। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद भी दी। गुरुवार से बकरीद का त्योहार सौहार्द्र और उत्साह के माहौल में मनाया जा रहा है। सुबह के समय शहर की मस्जिदों और बाकरगंज स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सुबह से ही ईदगाह समेत सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाजियो...