बोकारो, जून 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा के निर्देश पर बुधवार को अग्निशमन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच करना था, ताकि लखनऊ जैसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। गौरतलब है कि 24 जून को दैनिक हिन्दुस्तान ने "बोकारो के कोचिंग सेंटरों में मौत का खतरा" शीर्षक से खबर प्रकाशित कर शहर के 100 से अधिक कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और व्यापक जांच अभियान शुरू किया गया। मामले पर सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि कोचिंग संस्थानों की ज...