धनबाद, मार्च 8 -- राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह (4 से 10 मार्च) के तहत शनिवार को भेलाटांड़ स्थित हिन्दुस्तान कार्यालय में अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद व हिन्दुस्तान कार्यालय के कर्मी मौजूद थे। लक्ष्मण प्रसाद की अगुवाई में अग्निशमन कर्मियों ने आग से सुरक्षा के उपाए बताए। हिन्दुस्तान कार्यालय में लगे पोर्टेबल अग्निशामक यंत्र (फायर इंस्टिग्यूशर), फायर होज, स्प्रिंकलर, स्मोक डिटेक्टर और फायर ब्लैंकेट का कब और कैसे इस्तेमाल करना है, इसके बारे में बारीकी से जानकारी दी। आग लगने की अवस्था में और कैंपस में स्मोक (धुंआ भरने) की स्थिति में अपना बचाव कैसे करें, इसकी भी जानकारी दी गई। लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि अग्नि सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण विषय हैं। प्रत्येक व्यक्ति को विशेषकर दफ्तर, प्लांट में काम...