दुमका, अगस्त 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। हिन्दुस्तान ओलिंपियाड की तरफ से विजेता छात्रों को नकद पुरस्कार के चेक प्रदान किए गए। जिनमें विक्रम कुमार को 3100 त्रिवेदी वरेण्यम को 3100 चार्ल्स मुर्मू को 3100 अंशुमन कुमार मंजू किस्कु को 2100 अमित मुर्मू संतु टुडू ईशा कुमारी शाह को 1100 एवं अन्य प्रतिभागियों को भी चेक प्रदान किया गया अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए। विद्यालय के सचिव एवं निदेशक अजय कुमार दुबे ने बच्चों को अपने कर-कमलों से चेक प्रदान किए। उन्होंने हिन्दुस्तान ओलिंपियाड की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारती हैं और उनके उत्साहवर्धन का काम करती हैं। यह भी...