बरेली, अगस्त 17 -- शेरगढ़ संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित हिन्दुस्तान ओलिंपियाड परीक्षा में शेरगढ़ के एमडीएम एकेडमी स्कूल के कक्षा पांच के छात्र योगेंद्र कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी कक्षा में जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि के लिए हिन्दुस्तान की ओर से योगेंद्र कुमार को चेक और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अतीर्कुरहमान ने छात्र को चेक प्रदान किया और उसकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान छात्र के पिता ओमकार भी मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि योगेंद्र की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...