फतेहपुर, जुलाई 17 -- हथगाम। 'हिन्दुस्तान ओलंपियाड- 2025' में क्षेत्र के गणेश शंकर विद्यार्थी बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर घोष के मेधावियों को चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। चेक पाकर मेधावियों के चेहरों में खुशी झलक उठी। वहीं अन्य बच्चों में ओलम्पियाड को लेकर उत्सुकता देखने को मिली। प्रधानाचार्य ने बच्चों से कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड में शामिल होने से बच्चों में प्रतियोगिता की भावना विकसित होती है। प्रधानाचार्या ममता मौर्या ने ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रुचि सिंह कक्षा-12 को 3100 रुपये, खुशबू देवी कक्षा 11 को 3100 रुपये, शिवानी पटेल कक्षा 12 को 2100 सौ रुपये, सुबी नाज कक्षा 11 को 2100 रुपये, सना आफरीन कक्षा 11 को 1100 रुपये और संजना कक्षा 12 को 1100 सौ रुपये की हिन्दुस्तान द्वारा दी गई चेक सौंपा। यह भी पढ़ें- Rudrapu...