गोंडा, मार्च 31 -- मनकापुर, संवाददाता। एसडीएस पब्लिक स्कूल पचपुती जगतापुर में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण, छात्र व अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र संजय चौहान की मां और सर्वाधिक उपस्थिति पर छात्र हरिओम पान्डेय को प्रबंधक सीपी सिंह व प्रधानाचार्या निशा शुक्ला ने विशेष रूप से मेडल प्रदान किया। तहसील मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित एसडीएस पब्लिक स्कूल के मेधावी बच्चों को समारोह में सम्मानित किया गया। नर्सरी में वीरेश बहादुर पान्डेय, एलकेजी में अनमोल, कक्षा एक में अच्युत पान्डेय, कक्षा दो में रिमझिम गुप्ता, कक्षा तीन में अंशिका शुक्ला, कक्षा चार में आस्था शुक्ला, कक्षा पांच में संजय चौहान, कक्षा छह में ...