गौरीगंज, जुलाई 21 -- अमेठी। रणंजय इंटर कालेज में हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा आयोजित हिन्दुस्तान ओलम्पियाड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस परीक्षा में कालेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। परीक्षा परिणाम में कालेज के अमन कनौजिया ने प्रथम, सचिन जायसवाल ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को पुरस्कार स्वरूप चेक भेंट किए गए। कालेज के अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अमन को हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा दिया गया 3100 रुपये का चेक प्रदान किया। प्रबन्धक आनन्द कुमार शुक्ल ने द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सचिन को 2100 रुपये का चेक दिया। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान ओलम्पियाड के मेधावियों को किया सम्मानित वहीं प्रधानाचार्य जय प्रकाश द्विवेदी न...