देवरिया, मई 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। हिन्दुस्तान अखबार के प्रतिष्ठित ओलंपियाड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले देवरिया और कुशीनगर जिले के मेधावियों को शनिवार को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। डीएम आवास के पीछे देवरिया क्लब में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम का आयोजन होगा। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के प्रतिष्ठित ओलंपियाड में वर्ष 2025 में देश भर से लगभग छह लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें गोरखपुर व बस्ती मंडल के करीब 60 हजार छात्रों ने प्रतिभाग किया था। अकेले देवरिया जनपद के 98 स्कूलों के करीब सात हजार छात्रों ने ओलंपियाड की परीक्षा दी थी। कुशीनगर जिले के भी 88 स्कूलों के सात हजार से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे। दोनों जिलों के परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित करने के लिए 'हिन्दुस्तान' की ओर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.