सीवान, मई 18 -- दरौंदा, एक संवाददाता। आपके अपने अखबार हिंदुस्तान की ओर से आयोजित हिंदुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता में जी. डी. मेमोरियल स्कूल दरौंदा के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का परिणाम 13 मई को घोषित किया गया।

सम्मान समारोह स्कूल के प्राचार्य रामाश्रय कुमार ने शनिवार को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों में उत्साह देखने लायक था। सम्मानित करने के दौरान समारोह के मुख्य अतिथि जिला पार्षद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इन बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उसे निखारने की आवश्यकता है। हिन्दुस्तान अखबार की यह पहल सराहनीय है।

समाज के लिए नई दिशा सिरसांव पंचायत के मुखिया धनु कुमार भारती ने कहा कि यह बच्चे अपने समाज को व देश को नई दिशा देने के लिए स...