बांदा, जुलाई 31 -- बांदा। प्रतिष्ठित हिन्दुस्तान ओलम्पियाड 2026 प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को इन्दिरा नगर स्थित एच.एल. इंटर कॉलेज, बांदा में प्रतियोगिता के आवेदन फार्म छात्र-छात्राओं के बीच वितरित किए गए। जिसे प्राप्त होते ही विद्यार्थियों के चेहरे उत्साह और खुशी से खिल उठे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की जिज्ञासा और उत्सुकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। छात्र-छात्राओं ने हाथों में लहराते और उछालते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा बेहतर प्रदर्शन का संकल्प भी लिया। विद्यालय परिसर का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। विद्यार्थियों ने हिन्दुस्तान ओलम्पियाड 2026 को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की। यह भी पढ़ें- कृ...