संभल, मार्च 25 -- हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025 के मेधावी छात्र-छात्राओं को बुधवार को सम्मानित किया जाएगा। यह भव्य कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे चन्दौसी के मुरादाबाद रोड स्थित राधा गोविंद इंस्टीट्यूट में आयोजित होगा, जहां जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता का परिणाम पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जा चुका है, जिससे छात्रों में उत्साह का माहौल है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी संजीव यादव एसोसिएट स्पांसर व एएम वर्ल्ड स्कूल चन्दौसी एजुकेशन पार्टनर के रूप में प्रतिभाग करेंगे। हिन्दुस्तान ओलंपियाड, जो देश के प्रमुख शैक्षणिक आयोजनों में गिना जाता है, वर्ष 2015 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस बार इसका 11वां संस्करण संपन्न हुआ, जिसमें प्रतियोगिता को और व्यापक बनाते हुए जिला,...