सीवान, अगस्त 29 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड के नरेन्द्र एडू वैली, चैनपुर नयागांव के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को परखने और उसे निखारने के उद्देश्य से हिन्दुस्तान ओलंपियाड में शामिल होने के लिए उत्साह के साथ आवेदन किया। प्रतियोगिता में शामिल होने को लेकर विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। आवेदन करने के बाद छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं। प्रिंसिपल शिवांगी सिंह और डायरेक्टर देवेश सिंह ने कहा कि बच्चों को प्रतियोगी बनाने के लिए हिन्दुस्तान ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं काफी उपयोगी हैं। विद्यालय के छात्र अनीश दुबे, अभिषेक कुमार, अंशु सिंह और सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और उसे परखने का बेहतर मंच उपलब्ध कराता है। ओलंपियाड क...