दुमका, अक्टूबर 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। कांग्रेस के झारखंड प्रदेश महासचिव श्यामल किशोर सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए हिन्दुस्तान ओलंपियाड में शामिल होने वाले आर्थिक रूप से कमजोर 20 जरूरतमंद विद्यार्थियों की परीक्षा फीस अपने स्तर से जमा कराई है। उनके इस सहयोग से गरीब परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अपनी प्रतिभा और ज्ञान परखने का अवसर मिलेगा। प्रदेश महासचिव श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता, ज्ञान और प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर परखने का सबसे बेहतर मंच उपलब्ध कराता है। कहा कि प्रतिभा किसी की आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होती। जरूरत केवल उचित अवसर और प्रोत्साहन की है। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान ओलंपियाड में 24 जरूरतमंद बच्चों की फीस भर रूपेश मंडल ने बढ़ाया हौसला कहा आर्थिक...