दुमका, सितम्बर 29 -- केशिवम कॉन्ट्रैर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के शिवम कुमार (प्रिंशु) ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए हिन्दुस्तान ओलंपियाड में शामिल होने वाले आर्थिक रूप से कमजोर 50 जरूरतमंद विद्यार्थियों की परीक्षा फीस अपने स्तर से जमा कराई है।

सहयोग का उद्देश्य उनके इस सहयोग से गरीब परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अपनी प्रतिभा और ज्ञान परखने का अवसर मिलेगा। केशिवम कॉन्ट्रैर्क्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के शिवम कुमार (प्रिंशु) ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता, ज्ञान और प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर परखने का सबसे बेहतर मंच उपलब्ध कराता है। कहा कि प्रतिभा किसी की आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होती। जरूरत केवल उचित अवसर और प्रोत्साहन की है।

शिक्षा की महत्वपूर्णता कहा कि आर्थिक तंगी के कारण मेधावी छात...