रुद्रपुर, मई 2 -- खटीमा, संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड में डायनेस्टी गुरुकुल एकेडमी छिनकी के छात्र-छात्राओं के प्रतिभाग करने के लिए स्कूल एमडी धीरेन्द्र चन्द्र भट्ट को सम्मानित किया गया। शनिवार को विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने डायनेस्टी एकेडमी पहुंचकर एमडी को सम्मानित किया। कापड़ी ने 'हिन्दुस्तान' अखबार की ओर से स्कूल के सहयोग के लिए प्रमाणपत्र और मोमेंटो प्रदान किए। कापड़ी ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड मेधावियों को तराशने का उचित और बड़ा मंच है। यह बच्चों की प्रतिभा, ज्ञान और आईक्यू लेवल के साथ विभिन्न परीक्षाओं में बैठने से पहले तैयारी के लिए मंच प्रदान करता है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और कंपटीशन की भावना विकसित होती है। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान ओलम्पियाड के मेधावियों का आज होगा सम्मान इस दौर...