लखनऊ, अप्रैल 7 -- बीबीडी विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025 के विजेताओं को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने सम्मानित किया। छह जनपदों से जुटे बच्चों और उनके अभिभावकों में समारोह को लेकर खासा उत्साह दिखा। अपने-अपने जिले में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वालों को नगद और रीजन में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वालों को क्रमश: लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल इनाम में मिला। अंत में डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने लकी ड्रॉ निकाला। इसमें श्रीराम लाल सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, हरदोई में कक्षा 12 की छात्रा आकांक्षा विश्वकर्मा ने कार तथा सेंट जोसेफ स्कूल चंदौली में कक्षा सात के छात्र दिव्यांश यादव ने बाइक जीती। लकी ड्रॉ में तीन स्कूलों ने क्रमश: एक लाख, 51 हजार तथा 21 हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.