हिन्दुस्तान ओलंपियाड में साईं मोंटेसरी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
चक्रधरपुर, जुलाई 17 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर स्थित साईं मोंटेसरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के मेधावी छात्रों ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 12 छात्र-छात्राओं ने जिला स्तर पर शीर्ष स्थानों पर जगह बनायी है। सभी विजेता 12 टॉपर छात्रों को गुरुवार को विद्यालय के निदेशक केशव कुमार मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया। निदेशक ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। पुरस्कृत होने वाले छात्रों में गंगा महतो, खुशी महतो, राहुल महतो, अजय जोंको, मिनाक्षी महतो, पिहू प्रधान, दिव्यांशु महतो, लिट्टू राम होनहागा, आरभ मरांडी, भावना महतो, अनुक्षा प्रधान और प्रतिक महतो शामिल है। मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और उनके अभिभावक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान ओलम्पियाड बच्चों के सपनों को देगा उड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.