दरभंगा, अप्रैल 27 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2025 के तहत 28 अप्रैल को लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें दरभंगा व समस्तीपुर जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसे यादगार बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस सम्मान समारोह में जिले के चयनित टॉपर छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर प्रमाणपत्र, मेडल एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। हिन्दुस्तान ओलंपियाड में पुरस्कार लेने वाले छात्र-छात्राओं को अपने माता-पिता का बैंक डिटेल साथ लाना अनिवार्य है। बैंक पासबुक की फोटो कॉपी या कैंसिल चेक के साथ आधार कार्ड भी लाना होगा। जिन छात्र-छात्राओं ने अपन...