हिन्दुस्तान ओलंपियाड में सफल छात्र को किया गया सम्मानित
गढ़वा, जुलाई 11 -- फोटो मेराल एक: हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र को सम्मानित करते स्कूल की शिक्षिका व अन्य लोग। मेराल, प्रतिनिधि। दयानंद आर्य वैदिक लीलावचन पब्लिक स्कूल लातदाग में शनिवार को हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र को सम्मानित किया गया। समारोह में सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र नमन विश्वकर्मा पांचवी कक्षा का छात्र है। इस संबंध में निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि स्कूल के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि विद्यालय के एक मेधावी छात्र नमन विश्वकर्मा को हिन्दुस्तान द्वारा आयोजित ओलंपियाड में जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2100 सौ रुपया चेक मिला है। यह भी पढ़ें- विवा इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र नयन किया गया सम्मानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.