चतरा, अप्रैल 1 -- लावालौंग प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड में यहां के तीन होनहार बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में बेहतर अंक हासिल कर इन छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सफल छात्रों में पीएमश्री हाई स्कूल के छात्र बादल कुमार और डीएवी शिक्षा दीप लावालौंग के छात्र सूरज कुमार और शशांक पाठक शामिल हैं। इनमें बादल कुमार ने अपने वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। वहीं, शशांक पाठक और सूरज कुमार ने क्रमशः अपने-अपने वर्ग में जिला स्तर पर दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने बच्चों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.