हिन्दुस्तान ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
सासाराम, अगस्त 26 -- राजपुर, एक संवाददाता। राजपुर स्थित केपी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेधा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। प्राचार्य सुधांशु कुमार ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं विद्यार्थियों के बौद्धिक और रचनात्मक विकास को नई दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.