औरैया, जुलाई 15 -- हिन्दुस्तान टाइम्स समूह द्वारा आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कस्बा फफूंद स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल के आठ छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें विद्यालय की छात्रा सारिका शुक्ला ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। सफल विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र एवं 3100 रुपये का चेक प्रदान किया गया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि विश्व के प्रमुख ओलंपियाड में शामिल हिन्दुस्तान ओलंपियाड विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक एवं बौद्धिक क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर परखने का अवसर देता है। जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करना विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी उपलब्धि है। यह भी पढ़ें- हि...