हिन्दुस्तान ओलंपियाड बच्चों की प्रतिभा निखारने एक बेहतरीन मंच-प्रताप
हापुड़, अगस्त 27 -- सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा को लेकर स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन किया और इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कहा कि ऐसी परीक्षाओं में भाग लेकर अच्छे परीणाम आएंगे। विद्यालय प्रांगण में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें परीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने हाथों में हिन्दुस्तान ओलंपियाड का ब्रोशर लेकर बच्चों को इसके फायदों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान द्वारा आयोजित यह ओलंपियाड बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनके बौद्धिक विकास का एक बेहतरीन मंच है। इससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपनी क्षमता आंकने और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार होने का अवसर मिलता है।कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.