बेगुसराय, अगस्त 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान ओलंपियाड को लेकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह दिख रहा है। बेगूसराय शहर के सुहृदनगर मोहल्ले स्थित सुहृदनगर बाल शिक्षा मंदिर में पचास से अधिक बच्चों ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। प्राचार्य शशिभूषण प्रसाद सिंह ने कहा कि हिन्दुस्तान अखबार की ओर से आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: हिन्दुस्तान ओलंपियाड को लेकर छात्रों में उत्साह, प्रतिभा निखारने का बेहतर मंचप्रतियोगिता का महत्व यह केवल परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के माहौल से परिचित कराने का एक सशक्त मंच है। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा परखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रतिस्पर्धा के स्तर को समझने का अवसर मिलता है। साथ ह...