हिन्दुस्तान ओलंपियाड तर्क शक्ति एवं विषय की समझ में सहायक : हरीश
बदायूं, जुलाई 20 -- बदायूं, संवाददाता। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड कक्षा एक से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिये एक बहुत उपयोगी परीक्षा है। यह छात्र-छात्राओं की बौद्धिक क्षमता, तर्क शक्ति और विषय की समझ को विकसित करती है। यह परीक्षा छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मंच और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये तैयार भी करती है। विधायक ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड छात्र-छात्राओं के मानसिक विकास में सहायक है। इस परीक्षा में शामिल होने पर बौद्धिक क्षमता का आंकलन हो जाता है। ओलंपियाड छात्र-छात्राओं के लिये एक ऐसा राष्ट्रीय मंच है जहां वह अपनी वास्तविक प्रतिभा को पहचान सकते हैं। हिन्दुस्तान ओलंपियाड में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और लॉजिकल रीजनिंग से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.