चम्पावत, जुलाई 23 -- योगेश जोशी, चम्पावत। यूनिवर्सल स्कूल के छह विद्यार्थियों ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड़ में शानदार प्रदर्शन किया है। सभी सफल विद्यार्थियों को चेक, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यूनिवर्सल स्कूल में गुरुवार को हिन्दुस्तान ओलंपियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर रहने वाले शिव पांडेय को 4100 रुपये का चेक दिया गया। जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले दिव्यांशु फुलारा, लावन्या शर्मा, मोनाक्ष जोशी व कमल जोशी को 3100 और तीसरे स्थान पर रहीं उर्वी भट्ट को 1100 रुपये दिए गए। प्रबंधक श्याम कार्की ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड आज के दौर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए शानदार मंच है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: हिन्दुस्तान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने सविमं के ...