सहारनपुर, मई 20 -- डीएवी पब्लिक स्कूल में हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में शामिल हुए बच्चों को प्रमाण-पत्र व रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। प्रमाण पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। नगर के डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को पूर्व में आयोजित की गई हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य निशा सैनी ने प्रमाण-पत्र वितरित किए। प्रधानाचार्य निशा सैनी ने कहा कि इस तरह की परीक्षा से बच्चों को कुछ अच्छा सीखने को मिलता है और उनमें ज्ञान की वृद्धि होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...