धनबाद, जुलाई 8 -- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरोरा के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया। इसमें कक्षा पहलीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार सहभागिता की। विद्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रार्थना सभा में प्राचार्य डॉ. शरद कुमार श्रीवास्तव ने सफल प्रतिभागियों को अंक-पत्र एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है, जिसमें विद्यार्थियों की रैंकिंग जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित की जाती है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक चिंतन तथा आत्मविश्वास का विकास करती हैं। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को भ...