सिमडेगा, अप्रैल 5 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जिले से नेशनल टॉपर, रीजनल टॉपर एवं जिला टॉपर बनने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को रविवार को रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा प्राप्त केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री सह सांसद संजय सेठ सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। अतिथियों ने मेधावी छात्रों को चेक के रूप में पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि पूरे राज्य से मात्र दो ही छात्राएं नेशनल टॉपर बनी। जिन्हें लैपटॉप और टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। नेशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.