देहरादून, दिसम्बर 16 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दुनिया की बेहतरीन ओलंपियाड में से एक हिन्दुस्तान ओलंपियाड को लेकर दून में छात्रों में उत्साह है। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा आज यानी बुधवार को आयोजित की जाएगी। राजधानी में 9500 छात्र-छात्राएं इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हिस्सा लेंगे। आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से हिन्दुस्तान ओलंपियाड दून के स्कूलों में आयोजित किया जा रहा है। देहरादून जिले के 57 स्कूलों के 9500 छात्र-छात्राएं इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सम्मिलित होंगे। छात्र-छात्राओं के बेहतर परिणाम दिलाने के लिए शिक्षक भी छात्रों को पूरी तैयारी करा रहे हैं। इस परीक्षा में हिस्सा लेने को लेकर छात्रों में काफी क्रेज है। परीक्षा को सफल बनाने के लिए स्कूलों में विशेष तैयारी सत्र भी आ...