गोपालगंज, दिसम्बर 14 -- कुचायकोट। एक संवाददाता शिक्षा को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता को परखने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा इस वर्ष भी उत्साह के साथ संपन्न कराई जाएगी। यह परीक्षा 17 दिसंबर को जिले के 30 चयनित विद्यालयों में पहली पाली में आयोजित होगी। परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा का आयोजन हिन्दुस्तान अखबार समूह द्वारा किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में प्रतियोगी भावना विकसित करना व उनकी शैक्षणिक प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। इस परीक्षा में विभिन्न कक्षाओं के छात्र भाग लेते हैं, जहां वर्गवार और विषयवार उनकी योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है। जिले में हर वर्ष इस ओलंपियाड को लेकर छात्रों और शिक्षकों में विशेष उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.