हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव-एड्स जागरूकता अभियान में घर-घर पहुंचेगी टीम, 2 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य
कटिहार, अगस्त 12 -- कटिहार, एक संवाददाता। एचआईवी व एड्स के संक्रमण से बचाव और लोगों को जागरूक करन के लिए सघन जागरूकता अभियान चलायी जायेगी। सभी एचआईवी संक्रमित रोगियों को खोजकर उसे एआरटी से जोड़ा जायेगा। ताकि सभी रोगियों का समुचित इलाज किया जा सके और समय रहते एड्स पीड़ितों को सरकारी मदद का लाभ दिलाया जा सके। इसके लिए बिहार के सभी 38 जिलों में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक सघन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति की ओर से गाइड लाइन जारी किया गया है। गाइडलाइन में अभियान के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय, जांच और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- यूजीसी:: उच्च शिक्षण संस्थानों में चलेगा टीबी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.