कटिहार, अप्रैल 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले समेत पूरे बिहार में इस वर्ष प्रस्तावित पंचायत आम चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार पंचायत चुनाव पूरी तरह हाईटेक अंदाज में कराने की तैयारी है। पारदर्शिता, सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पहली बार एस-3 मॉडल की मल्टी पोस्ट ईवीएम, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम और टोटलाइजर मशीन का उपयोग किया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया में तकनीक के इस बड़े प्रयोग को ग्रामीण लोकतंत्र के लिए नई पहल माना जा रहा है। कटिहार में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला पंचायत राज कार्यालय की ओर से वार्डों से संबंधित ड्राफ्ट प्रविष्टियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले में कुल 3137 वार्डों का प्रारूप तैयार किया जा रहा है।27 अप्रैल कोहोगा प्रारुप प्रकाशनवहीं पंचा...