कटिहार, मार्च 18 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच अब मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती नई उम्मीद बनकर उभर रही है। पारंपरिक धान-गेहूं की खेती पर निर्भर किसानों को अब कम पानी में तैयार होने वाली और पोषण से भरपूर फसलों की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में फिलहाल करीब 929 एकड़ यानी लगभग 376 हेक्टेयर क्षेत्र में मोटे अनाज की खेती हो रही है और आने वाले वर्षों में इसका दायरा बढ़ाने की योजना है।इन क्षेत्रों में होती है मिलेट्स की खेतीजिले के कुरसेला, बरारी और मनिहारी के दियारा क्षेत्र में मिलेट्स की खेती अपेक्षाकृत अधिक हो रही है। इन इलाकों में किसान लंबे समय से ज्वार, बाजरा और मडुआ जैसे मोटे अनाज उगाते रहे हैं। अब सरकारी योजनाओं और जागरूकता कार्यक्रमों के चलते किसान धीरे-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.