कटिहार, मार्च 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रही आईसीटी लैब स्थापना योजना में कटिहार जिला राज्य के बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हो गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ताजा समीक्षा के अनुसार जिले के लगभग सभी चयनित विद्यालयों में लैब स्थापना का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कटिहार जिले के 110 सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटी लैब स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें सभी 110 विद्यालयों में कंप्यूटर व अन्य उपकरणों की आपूर्ति कर दी गई है, जबकि 109 विद्यालयों में लैब इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। केवल एक विद्यालय में स्थापना का कार्य शेष है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।आधुनिक तकनीक आधार...