हिन्दुस्तान एक्सक्लुसिव- एफआरएस में सुस्ती पर शिक्षा विभाग सख्त
कटिहार, अगस्त 15 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति को पूरी तरह पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए चलाए जा रहे फेशियल रिकग्निशन बेस्ड ऑथेंटिकेशन सिस्टम (एफआरएस) अभियान में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों पर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के मनिहारी, बारसोई और कदवा प्रखंड के 85 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक संबंधित विद्यालयों में विद्यार्थियों का 100 प्रतिशत एफआरएस पंजीकरण पूरा नहीं होगा, तब तक वेतन निर्गत नहीं किया जाएगा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी का आदेश डीईओ ने जारी आदेश के तहत सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को तीन दिनों के भीतर टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों का एफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.