हिन्दुस्तान एक्सक्लुसिव पीएम किसान: कटिहार में किसान आईडी अभियान बना प्राथमिकता
कटिहार, अगस्त 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक किसानों के लिए अब किसान आईडी भविष्य की सभी कृषि योजनाओं की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बनती जा रही है। कटिहार जिले में पीएम किसान योजना के 2 लाख 32 हजार 984 लाभुक हैं, लेकिन इनमें अब तक केवल 1 लाख 18 हजार 193 किसानों की किसान आईडी बन सकी है। वहीं 1 लाख 14 हजार 791 किसान अभी भी किसान आईडी से वंचित हैं। यानी जिले के लगभग आधे पात्र किसानों का डिजिटल पंजीकरण अभी बाकी है। कृषि विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए किसान आईडी निर्माण का अभियान मिशन मोड में शुरू कर दिया है। विभाग का उद्देश्य है कि जिले के सभी पात्र किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड जल्द से जल्द तैयार हो, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.