रामगढ़, अप्रैल 22 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और हिट वेव को लेकर सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर सोमवार को दैनिक अखबार हिन्दुस्तान की ओर से की गई पड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला है। पड़ताल के दौरान यह सामने आया था कि सदर अस्पताल में मरीजों के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी। अस्पताल में लगे अधिकांश आरओ खराब पड़े थे, वहीं ओआरएस कॉर्नर का भी अभाव था। इसके अलावा लू से निपटने के लिए जरूरी रैपिड रिस्पांस टीम का गठन भी नहीं किया गया था। खबर प्रकाशित होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया और तत्काल आवश्यक कदम उठाए गए। यह भी पढ़ें- गोला सीएचसी में ओआरएस सेंटर का शुभारंभ सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड सहित अन्य हिस्सों में खराब पड़े अधिकांश आरओ को ठीक करा दिया गया है। जहां-जहां जरूरत महसूस हुई, वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.